पंजाब के बारिश का यलो अलर्ट:40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पटियाला में ओलावृष्टि संभावित; बठिंडा में तापमान 42.8 डिग्री पहुंचा

पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार अलर्ट के बाद भी बारिश देखने को नहीं मिली। वहीं, आज भी राज्यभर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटियाला जिले में ओलावृष्टि की संभावनाएं भी जताई गई हैं। इसके बावजूद राज्य के तापमान में बढ़ौतरी जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। राज्य का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो कि बेहद असामान्य माना जा रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के अन्य शहरों में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, जिसमें पटियाला में 39.5°C, फिरोजपुर में 39.0°C और लुधियाना में 38.6°C दर्ज किया गया। पंजाब में आज तेज हवाओं की चेतावनी पंजाब में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अनुसार पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा व मुक्तसर में तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं पटियाला में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्ट का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा फाजिल्का व संगरूर में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पंजाब के शहरों का तापमान- अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 24 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *