शहरवासियों को दोनों समय शुद्ध पानी मिले, इसका पूरा ध्यान रखें: चंद्रवंशी

भास्कर न्यूज | कवर्धा गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल की परेशानी ना हो, इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जल प्रदाय विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समय लोगों को शुद्ध पानी मिले, इसका पूरा ध्यान रखने की बात कही। चंद्रवंशी ने कहा कि गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पहले से तैयारी जरूरी है। सभी पंप ऑपरेटर बिना अनुमति छुट्टी पर ना जाएं। समय पर अपने कर्तव्य निभाएं। इस दौरान वार्डों में नियमित पेयजल सप्लाई करें। किसी भी वार्ड से शिकायत ना आए, इसका ध्यान रखें। कहा कि नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखें ताकि सप्लाई में कोई दिक्कत ना हो। बैठक में जल प्रदाय विभाग के प्रभारी सदस्य सभापति दुर्गेश अवस्थी, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे और फील्ड प्रभारी चंद्रिका सिंह ठाकुर मौजूद रहे। शुद्ध पेयजल देना हमारा पहला कर्तव्य: नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शुद्ध पेयजल देना हमारा पहला कर्तव्य है। फिल्टर प्लांट में एलम, ब्लीचिंग और जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखें। गर्मी में पानी की मांग सामान्य दिनों से ज्यादा होती है। ऐसे में सतत और समुचित आपूर्ति जरूरी है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *