जैन समाज ने दिया अहिंसा का संदेश

देवरीबंगला| महावीर जयंती पर सकल श्री जैन समाज संघ ने शोभायात्रा निकाली। समाज के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष प्रदीप बाफना ने कहा कि जैन समाज ने जियो और जीने दो का संदेश दिया। भगवान महावीर स्वामी का जन्म करीब 2624 वर्ष पहले वैशाली गणराज्य में हुआ था। उनके तीन नाम थे वर्धमान, महावीर और ज्ञातपुत्र। शोभायात्रा में देवरी, पसौद, फरदफोड़, किसना, भंडेरा और नाहंदा से जैन समाज के लोग शामिल हुए। संघ के उपाध्यक्ष विनोद सिसोदिया, कोषाध्यक्ष तरुण चोपड़ा, सचिव पारस पारख और महामंत्री खेतमल राखेचा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *