अर्जुंदा| गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद ने ग्राम माहुद (अर्जुंदा) में सेवा सहकारी समिति मर्यादित गब्दी उपकेंद्र माहुद अ के नवीन कुटीर भवन और खाद बीज भंडार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को कई सुविधाएं मिलेंगी। गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा रही है। विधायक ने कहा, जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों से मिलना, उनकी बात सुनना और समाधान करना उनका उद्देश्य है। सुख-दुख में साथ रहना ही उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, जनपद सदस्य ललिता भूआर्य, सरपंच मोहिनी साहू, किसान कल्याण फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष आदित्य टंडन, चंद्रकांत साहू, ऋषि बांडे, तरुण पारकर सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।


