जैसलमेर में बॉर्डर इलाके में घूमते बांग्लादेशी युवक को पकड़ा:बिना पासपोर्ट पाकिस्तान जाने की फिराक में था; सुरक्षा एजेंसियां करेगी पूछताछ

जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के प्रतिबंधित इलाके से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। हमीरा की बस्ती के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह जैसलमेर आने और बॉर्डर इलाके में पहुंचने के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सम थाना SHO सुरजाराम ने बताया- BSF ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजल के रूप में हुई है। उसके पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में मिलने के कारण उसे संयुक्त जांच कमेटी को सौंपा गया है। अब सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर जैसलमेर आने का कारण जानने का प्रयास करेंगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बिना पासपोर्ट पाकिस्तान जाने की फिराक में था। अजमेर में खानाबदोश बनकर रह रहे बांग्लादेशी युवक को पकड़ा
उधर, अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने क्षेत्र से 10-12 संदिग्धों को डिटेन किया, जिनमें से मोहम्मद शाहिद (40) ने बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में पता चला कि वह 17 साल की उम्र में हिल्ली (बांग्लादेश) से अवैध रूप से चोरी छिपे पैदल ही भारत में प्रवेश कर पश्चिम बंगाल पहुंचा था। यहां से दिल्ली और फिर अजमेर पहुंचकर खानाबदोश बनकर रह रहा था। अजमेर में अब तक 11 कार्रवाई में 21 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *