भाजपा का ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान शुरू:कार्यकर्ता 8 घंटे करेंगे गांव का दौरा, मोदी-भजनलाल सरकार की उपलब्धियां बताएंगे

हनुमानगढ़ में भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। यह अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता प्रतिदिन 8 घंटे गांवों का दौरा करेंगे। वे गांव, मोहल्ला और सेवा बस्तियों में जाकर विभिन्न सेवा कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। साथ ही जनसंपर्क को मजबूत करना है। कार्यकर्ता गांव की चौपालों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकारों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, जिला महामंत्री विकास गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, नितिन बंसल, वरिष्ठ नेता प्रेम बंसल और जिला कार्यकारिणी सदस्य दलीप बेनीवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *