गर्मी में पानी की परेशानी हुई तो जिम्मेदारों की खैरनहीं:जिला कलक्टर मीणा की दो टूक,जलदाय विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि गर्मी के मौसम में आमजन को पानी के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल को लेकर जनता को कोई असुविधा हुई तो संबंधित जिम्मेदारों की खैर नहीं होगी। जिला कलक्टर मीणा ने जलदाय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे गर्मी के दौरान अपना मुख्यालय न छोड़ें। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार नलकूपों, हैंडपंपों, पाइपलाइन की स्थिति, मरम्मत कार्यों और पेयजल आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह ने बैठक में आश्वासन दिया कि 20 अप्रैल तक सभी लंबित ट्यूबवेल और हैंडपंपों को चालू कर दिया जाएगा। शहर में रिकॉर्ड 90 नलकूपों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में झुंझुनूं के शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 4 से 6 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान बैठक के दौरान जलदाय विभाग के विभिन्न कार्यों और निविदाओं के भुगतान में आईएफएमएस 3.0 में आ रही तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिला कलक्टर मीणा ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता से फोन पर बात की और तकनीकी समस्या का जल्द समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने समस्या का समाधान होने तक अंडरटेकिंग देकर भुगतान प्रक्रिया को जारी रखने के निर्देश भी दिए। पेयजल समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी जनता को पेयजल आपूर्ति संबंधी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज कराने के लिए जलदाय विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह ने बताया कि जिले में कहीं भी पेयजल की समस्या होने पर लैंडलाइन नंबर 01592-232636 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा। वहीं, झुंझुनूं शहर के निवासियों के लिए मोबाइल नंबर 8279101820 पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *