हनुमान जन्मोत्सव पर रामायण पाठ का आयोजन:श्रीगंगानगर फाटक स्थित मंदिर में आज होगा संगीतमय सुंदरकांड

हनुमानगढ़ जंक्शन के श्रीगंगानगर फाटक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला चल रही है। शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस पाठ में दयाकांत मिश्र, राजेंद्र दीक्षित, कालूराम शर्मा, अमरकांत मिश्र और पवन ने भाग लिया। शाम को संगीतमय कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में शनिवार सुबह 6:15 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। धार्मिक गुरुओं का कहना है कि पूरा भारत बजरंगबली का जन्मोत्सव मना रहा है। उन्होंने बताया कि सीता-राम, जय हनुमान का जाप करने से कार्यों की शुद्धि होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हनुमान जी को अपना आदर्श मानें। हनुमान जी ज्ञानियों में सर्वश्रेष्ठ, बलशाली, बुद्धिमान और विवेकशील हैं। उन्होंने नशे से दूर रहने की भी सलाह दी और कहा कि नशा किसी का भला नहीं कर सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *