भीलवाड़ा में 31 केद्रों पर जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा कल:18 हजार कैंडिडेट होंगे शामिल, 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। भीलवाड़ा जिले में 31 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इनमें 18 सरकारी व 13 प्राईवेट केंद्र शामिल हैं। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। हर शिफ्ट में 9000-9000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। पांचवें विकल्प को भरने के लिए परीक्षार्थियों को 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। ई-एडमिट कार्ड व आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड पर जन्मतिथि छपी होना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले बायोमैट्रिक, फेस स्कैन, आइरिश स्कैन व आधार ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा समन्वयक एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को भीलवाड़ा जिले में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। जिले में 31 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इनमें 18 सरकारी व 13 निजी केंद्र शामिल हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। हर पारी में 9000- 9000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *