मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार करते समय हादसा; पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा शव

जयपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वह स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार कर रहा था। बस्सी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हेड कॉन्स्टेबल मुकेश ने बताया- हादसे में बांदीकुई दौसा के रहने वाले रामेश्वर लाल शर्मा (75) की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 7:45 बजे ट्रेन से अपने ससुराल जाने के लिए आए थे। बांसखो रेलवे स्टेशन पर उतरकर रामेश्वर लाल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आई मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से रन ओवर की सूचना पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकार जीआरपी थाने का होने पर सूचना देकर पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। मौका-मुआयना कर मृतक की पहचान के बाद शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *