झारखंड में आज बारिश की संभावना:राज्य के दक्षिणी हिस्से में छाए बादल, हाड़ कंपाने वाली ठंड से मिली राहत, कोहरे का यलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर झारखंड में दिख रहा है। राज्य के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इसका असर राजधानी और आसपास के जिलों में भी दिख रहा है। इस कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ गया है। कुहासे और बादल का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बादल छाने से हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम केंद्र ने 18 जिलों में कुहासे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से मौसम हो रहा बदलाव मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आया निम्न दबाव का क्षेत्र व्यापक होकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्रभाव डालने वाला है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा झारखंड में प्रवेश करेगा। इससे आसमान में बादल छाए हुए हैं। राज्य के सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला समेत में बारिश होने की पूरी संभावना है। जबकि रांची में भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं। 10 डिग्री के ऊपर रहेगा न्यूनतम तापमान मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ गया है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है। 23 और 24 दिसंबर को भी राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा। बादल होने से सुबह में कोहरा रहेगा। घने कोहरे के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य के शहरी क्षेत्र में बढ़ा तापमान मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक चल रहा है। बोकारो का 9.8, चतरा का 8.5, देवघर का 10 तथा धनबाद का पारा 9.5 डिग्री रहा। जमशेदपुर, चाईबासा और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे कम तापमान खूंटी का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *