शिवपुरी मुख्यालय पर आज पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड मे जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड में थानों एवं पुलिस लाइन से लगभग 220 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया, परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा ली गई। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, परेड मे अच्छा प्रदर्शन करने व अच्छी वेशभूषा धारण करने बाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया, पुलिस वाहनों मे छोटे बड़े कुल 28 वाहनों को लगाया गया था जिनके अच्छे रख रखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों को मंगलवार, शुक्रवार को जनरल परेड कराने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में आज कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस तरह के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य कुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता है। बता दें कि इस अवसर पर एसडीओपी पोहरी सुजीत भदोरिया, एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव, डीएसपी अजाक अवनीत शर्मा, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली , देहात, फिजीकल एवं थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार लाइन, थानों का पुलिस बल एवं पुलिस लाइन का पुलिस बल उपस्थित रहा। देखें तस्वीरें…


