120 साल का हुआ KGMU:66 मेधावियों को मिलेंगे मेडल, सीएम योगी करेंगे शिरकत

यूपी का सबसे बड़ा चिकित्सा विश्वविद्यालय KGMU, आज 120 वां स्थापना दिवस मना रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे से समारोह का आगाज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम KGMU के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। कुल 66 मेधावियों को मेडल से नवाजा जाएगा। इसमें 53 छात्राओं ने मेडल पर कब्जा जमाया है जबकि 13 छात्र मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। 63 गोल्ड और 44 सिलवर मेडल दिए जाएंगे 63 गोल्ड मेडल में से 34 MBBS छात्रों ने जीते। जबकि 29 BDS छात्रों ने। 44 सिलवर मेडल हैं। इसमें 19 MBBS व 25 BDS छात्र-छात्राओं को सिलवर मेडल मिलेगा। 12 ब्राउंस मेडल हैं। इनमें 6 MBBS और 6 BDS छात्रों को मेडल मिलेगा। इसके अलावा चार बुक प्राइस, चार कैश प्राइस, 2 जानवी दत्त मेडल शामिल हैं। तीन स्पोर्ट्स कोटे के मेडल है। इनको मिलेंगे मेडल और अवॉर्ड मेडिसिन फैकल्टी अंशिका खन्ना- 5,पूर्वी गुप्ता- 1, फिजा अख्तर- 1,आएशा खान- 1,निमिश कुमार- 1, वैशाली यादव-1,फौजिया इशरत- 1,अनुभूति-5,अविरल मिश्रा 2,प्राची वर्मा- 1, महक नईम – 2. आर्यन – 1, मनिका वर्मा 1, सीमा रानी 1, मबत अजाज 6, शाश्वत अग्रवाल 3, प्रेरणा जोशी- 1. रिया वाष्र्णेय – 1. निधि सिंह- 1, चारुल उत्तम-1, दीप्ति शर्मा – 1, वैशाली जायसवाल-6. अंजलि कुमारी 3, आकृति मिश्रा- 2. अंशिका बाजपेयी-1, खुशी गुप्ता- 1. चैतन्य मिगलानी- 5, रेयान अहमद खान- 4, इशिका देसपांडे-1, ऋषि राज 2, नबा अहमद 1, संजीवनी- 11 डेंटल फैकल्टी मोनिका चौधरी- 7, ऋषभ पांडेय-1, संजना श्रीवास्तव – 2, अनुष्का पांडेय-1. अनुषा अग्रवाल – 6, श्रुति बाजपेयी 1, शिवांगी सिंह- 4, उम्मे अमरा-2, साएमा खातून- 1, 1, बॉबी पटेल 1, साक्षी- 1, आयुषी जैन- 4, शिवांगी दुबे-2, अभिलाषा घोष-2, मानसी सिंह- 1, श्रेया सिंह- 3, अमृतांशु सिंघल 1, एकता 3, रुपाली जायसवाल 1, नव्या मेहरोत्रा 1, महजबीन-2, अदिति भारद्वाज- 2, आलिया आलम- 2, काशिफा-1, निवेदिता चंदा 3, श्रेया सिंह- 1, मानसी लारका-1, आयुषी मिश्र- 1, – पलक सिंह-1, डॉ. सायन मुखर्जी-1, डॉ. शिवांगी चतुर्वेदी- 1, ग्रेटी दवास-1, रिद्धी सिघल और श्रद्धा सिंह- 11 ये है इतिहास 21 दिसंबर 1905 को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की नींव प्रिंस ऑफ वेल्स ने रखी। फिर भारतीय सिरैनिक शैली, नवाबी शहर की मीनारों की मिलीजुली शैली में हॉस्पिटल की बिल्डिंग तैयार की गई। बिल्डिंग तैयार होने के बाद इसका शुभारंभ जॉर्ज पंचम और महारानी मेरी ने भारत आने पर किया था। उस समय सर जॉन प्रेसकॉट हेवेट यूपी के ले.गवर्नर थे। अक्टूबर 1911 में यहां 31 छात्रों का पहला बैच शुरू हुआ था। कर्नल डब्लू.सेल्बी मेडिकल कॉलेज के पहले प्रिंसिपल नि‍युक्‍त किए गए थे। पांच प्रोफेसर और दो लेक्चरर के साथ पढ़ाई की शुरुआत हुई। साल 1916 में यहां से डॉक्टरों का पहला बैच निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *