करौली के लांगरा थाना क्षेत्र के गुरदह गांव में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन आर्थिक सहायता, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया। युवक जीतू मीणा (25) भटपुरा भांकरी का रहने वाला था। वह गुरदह क्षेत्र में ठेके पर विद्युत लाइन का काम कर रहा था। काम शुरू करने से पहले उचित स्तर पर शट डाउन लिया गया था, लेकिन ठेकेदार और विद्युत निगम की लापरवाही के कारण अचानक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे लाइन पर काम कर रहे जीतू को करंट लग गया। गंभीर हालत में युवक को करौली अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन आर्थिक सहायता, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया। विद्युत निगम के अधिकारियों और पुलिस ने परिजनों को समझाया। विभाग ने नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन मान गए और शव उन्हें सौंप दिया गया। लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


