कोटपूतली में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन:सुंदरकांड पाठ और भव्य श्रृंगार के साथ छप्पन भोग आरती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

कोटपूतली में शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। तालाब वाले हनुमान मंदिर में पुजारी हनुमान प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजन किया। श्रीराम सत्संग मंडल के संयोजक आनंद पंडित और उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। राजमार्ग स्थित मोरीजावाला धर्मशाला के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 36वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। भगवान का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। सेठ लालचंद लक्ष्मीनारायण मोरीजावाला चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शाम 4 बजे से भगवान की अर्क पुष्पों से सहस्त्र अर्चना की गई। शाम 5 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। साढ़े 6 बजे पुष्प श्रृंगार और 7:15 बजे छप्पन भोग आरती की गई। रात 8 बजे हवन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मोहल्ला बड़ाबास स्थित श्री डुंगा वाला हनुमान मंदिर में भी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। सभी मंदिरों में आयोजित विशाल भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *