इटावा में हर्षोल्लास से मनाई हनुमान जयंती:झरनिया बालाजी मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा, पूजा अर्चना की

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति इटावा ने शनिवार को झरनिया बालाजी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत बालाजी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। विहिप प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख इंद्रराज मीणा और अन्य गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा को रवाना किया। दुर्गा अखाड़े की संस्थापिका गायत्री सोनी और बजरंग दल के अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में अखाड़े के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। चार दुर्गा सदस्य घोड़ी पर सवार होकर ध्वज लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण लोक कलाकारों का कच्ची घोड़ी नृत्य रहा। राम दरबार और हनुमान जी की संजीवनी सुंदर झांकी भी निकाली गई। यात्रा का मार्ग झरनिया बालाजी मंदिर से शुरू होकर हाट मैदान, गेंता रोड, मेन बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर शीतल पेय की व्यवस्था की गई। यात्रा का समापन राम जानकी मंदिर पर राम दरबार की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी संदीप विश्नोई पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी तेजराज सिंह, नगर संयोजक अनिल उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *