भास्कर न्यूज | लातेहार झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव और महासचिव डॉ. राजेश गुप्ता का पलामू जाते समय लातेहार परिसदन में रुके। जहां प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। आलोक दुबे ने कहा कि संगठन सृजन 2025 के कार्यक्रम में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर काम करें। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसके जरिए संविधान बचाने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार लगातार संविधान पर हमला कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।


