भास्कर न्यूज |सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डाडू कोयल नदी से अवैध बालू उठाव एवं परिवहन करने की गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को बक्सीडीपा डाडू पथ से जब्त किया गया है। अवैध बालू परिवहन का मामला सेन्हा थाना क्षेत्र के डाडू कोयल नदी से करने की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें छापेमारी के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का बालू लाद परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को डाडू बक्सीडीपा पथ के रास्ते से जब्त किया गया है। बालू लदा जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध खनन विभाग का खनिज संपदा एवं राजस्व क्षति को देखते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू उठाव और परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई और अवैध बालू लाद परिवहन करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभाग को सूचनार्थ किया गया है।


