लोहरदगा| मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और वीर हनुमाना अति बलवाना का पाठ किया गया। वरिष्ठ आचार्या प्रीति कुमारी गुप्ता ने भगवान हनुमान के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने हनुमान जी की भक्ति के महत्व को भी बताया। कार्यक्रम में रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, नीतू कुमारी, सनोज कुमार साहु, युगेश कुमार साव, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


