हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

भास्कर न्यूज | सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले छात्र छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, विहिप जिला मंत्री रंजीत साहू, प्रखंड मंत्री रामलगन महतो, बजरंग दल सेन्हा प्रखंड प्रमुख सुरेन्द्र साहू, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुदेश्वर साहू, प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। वहीं विभाग संगठन मंत्री ने कहा कि हनुमान समस्त मानव जाति के रक्षक हैं। वहीं विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसके लिए चार टीम बनाए गए। जिसमें बालकों का दो ग्रुप शिवाजी व संभाजी ग्रुप तथा बालिकाओं का दो ग्रुप दुर्गावती व लक्ष्मीबाई ग्रुप बनाया गया। वहीं प्रतियोगिता में शिवाजी ग्रुप 35 अंक व दुर्गावती ग्रुप 6 अंक के साथ विजेता बनी। वहीं विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय खेल प्रमुख आचार्य सुधीर उरांव को बेहतर कोच की भूमिका के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रविकांत कुमार को दिया गया। वहीं प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। खेल में सफलता की असीम संभावनाएं है। मौके पर प्रतिभा देवी, मालती कुमारी, मीना देवी, संध्या कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजनी देवी, सुभाषिनी देवी, अनुबाला देवी, सुधीर उरांव, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *