भास्कर न्यूज | लोहरदगा झारखंड राज्य क्रिकेट द्वारा आयोजित तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित झारखंड राज्य अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में शनिवार को रांची ने रामगढ़ को पांच विकेट से पराजित कर दिया। स्थानीय बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित 50 ओवर मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम ने 32.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से देवेश गोयल ने 53 गेंदों पर 56 रन, शुभम प्रियदर्शी ने 22 रन तथा समीर कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया। रांची की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैभव संतोष तीन विकेट तथा हर्ष कुमार ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए रांची की टीम 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अनिकेत कुमार ने 36 रन, वैभव ने 26 रन तथा अरमान अहमद ने 24 रन का योगदान दिया। रामगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम गोप ने दो विकेट तथा अंतरिक्ष ने दो विकेट लिया। आज के प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रांची के वैभव संतोष के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्त टीम आरडीओ राजेश कुमार झा तथा एलओ अमलेश कुमार सिंह ने उन्हें ₹5000 का नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर अंपायर राजेश्वर सिंह तथा संजय कुमार सिंह, पूर्व रणजी खिलाडी तथा रांची टीम के कोच प्रकाश मुंडा और स्कोरर सूरज कुमार, शुभम मेहता, एलओ अमलेश कुमार सिंह, (सचिव, लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन) भास्कर दास गुप्ता, आलोक राय, नेयाज मलिक, सतीश वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।


