कवर्धा| राज्य में नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 को लागू कर दिया है। गृह विभाग ने 28 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समिति के गठन के निर्देश दिए हैं। यह नीति नक्सल हिंसा में पीड़ित हुए व्यक्ति व परिवार जैसे कि मृत्यु, गंभीर घायल या स्थायी अपंगता के शिकार लोगों के साथ-साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और राहत के उद्देश्य से तैयार की गई है।


