भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा समर्पण व नारी शक्ति का प्रतीक

भास्कर न्यूज | बारगांव भक्त माता कर्मा जयंती पर बारगांव, सरदा, बहेरा और रांखी-जूबा गांवों में संस्कृति और सामाजिक समरसता पर कार्यक्रम हुए। विधायक दीपेश साहू बारगांव और सरदा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने बहेरा और रांखी-जूबा में आयोजित आयोजनों में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। उनके मार्गदर्शन से कार्यक्रमों में नई ऊर्जा और प्रेरणा दिखी। इस अवसर पर ग्राम बहेरा में कलश यात्रा और जयंती उत्सव हुआ। कार्यक्रम में योगेश तिवारी ने कहा कि माता कर्मा का जीवन सेवा, समर्पण और नारी शक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श समाज में समानता, सहयोग और त्याग की प्रेरणा देते हैं। बारगांव में भी आयोजित समारोह में उन्होंने माता कर्मा के जीवन-दर्शन को अनुकरणीय बताया। रांखी-जूबा, सरदा और बारगांव में हुए महोत्सव में साहू समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। भक्ति भाव और सामाजिक सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहे। योगेश तिवारी ने सभी को माता कर्मा के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। इन गांवों में भक्ति संगीत, सांस्कृतिक झांकियां और कलश यात्रा जैसे आयोजन हुए। महिला सहभागिता, युवाओं का उत्साह और ग्रामवासियों का सहयोग कार्यक्रमों की खासियत रही। कार्यक्रम में सरपंच शशिकला मिश्रा, सूर्यकांत साहू, मंजू साहू, सरस्वती साहू, रविशंकर साहू, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र साहू, किशुन साहू, संतोष साहू, रामसिंग गायकवाड़, सुनीता साहू, गंगा बाई गेंडरे, राजू साहू, बद्री प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *