दामापुर| भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल 2025 को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेशभर में छह सूत्रीय कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हर बूथ पर वक्ता नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को कुंडा मंडल के बूथ क्रमांक 227 ग्राम अतरिया में वक्ता हरेंद्र सिंह राजपूत ने गांव बस्ती चलो अभियान चलाया। उन्होंने बूथ कमेटी की बैठक ली। मंदिर, स्कूल और गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन और भूमिहीन योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। झंडा लेकर गांव की गलियों में यात्रा निकाली। सेवा पखवाड़ा मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देश पर और मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद के मार्गदर्शन में हुआ। 70 बूथों पर ऐसे ही कार्यक्रम चल रहे हैं।


