हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने मंदिर परिसर को सजाया, प्रसाद भी बांटा

जांजगीर| शनिवार को हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर की साज-सज्जा की गई थी और बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। भक्तों ने “जय श्री राम, जय हनुमान जी” के जमकर जयकारे लगाए। आचार्य दुर्गेश चतुर्वेदी महाराज ने विधिवत मंत्रोच्चारण से हनुमान जी की पूजा करवाई और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनाई। भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गेश महाराज ने बताया कि हनुमान जी शंकर भगवान के रुद्रावतार हैं, इसलिए वे जल्द ही प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी कभी भी नाराज नहीं होते, क्योंकि नाराज होना मनुष्य के अवगुण को दर्शाता है और हनुमान जी महाराज ज्ञान और गुण के सागर हैं। इस अवसर पर भागवत राठौर, पिंटू राठौर, संदीप राठौर, राजेश राठौर, रामशंकर राठौर, भीम राठौर, वेदप्रकाश राठौर, सहराम राठौर, जीतराम राठौर, सीताराम राठौर, अर्जुन राठौर, अजय राठौर, रिंकू राठौर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *