बोकारो | पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय बोकारो की ओर से शनिवार को बैंक के 131वें स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर सर्वप्रथम मंडल कार्यालय परिसर में स्थापित लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पीएनबी सेक्टर-5 स्थित आवासीय परिसर में बीजीएच के ब्लड बैंक की ओर से शिविर लगाया गया।


