बोकारो | एमजीएम स्कूल बोकारो में दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका ट्रेनिंग कैम्प का उद्घाटन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस, अंतरराष्ट्रीय कोच सुखदीप सिंह, युद्धवीर सिंह, गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कॉर्डिनेटर पप्पू कुमार सिंह, उप प्राचार्या रेखा बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, एकेडमिक इंचार्ज जार्ज जोसफ ने उद्घाटन किया। स्वदेशी खेल गतका के विषय में विस्तृत जानकारी कोच सुखदीप सिंह ने दी। फादर डॉ. वर्गीस ने विभिन्न जिला से आए खिलाड़ियों को मन से नए-नए तकनीक सीखने की सलाह दी। कॉर्डिनेटर पप्पू सिंह ने स्कूल नेशनल व खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने सभी का स्वागत किया। मंच संचालन राष्ट्रीय गतका खिलाड़ी साक्षी श्रीवास्तव ने की।


