बोकारो | रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती व भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने भाषण, कविता की प्रस्तुति दी व पोस्टर बनाए। पोस्टर मेकिंग में कक्षा तीन व चार के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या रूपम गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से सही के लिए खड़े होने की सीख व हनुमान जी से लक्ष्य के प्रति समर्पण व निष्ठा की सीख लेने की सलाह बच्चों को दी। कार्यक्रम सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज संगीता कुमारी, शकुंतला देवी, ज्योति, आरती, रेणू, गीता, रुक्मणी, पूजा, ऋषभ आदि शिक्षकों ने योगदान दिया।


