बोकारो | प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को बांधगोड़ा, खेदाडीह और आमडीहा गांव में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान को ग्रामीणों से भारी समर्थन मिला और लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर संस्था के प्रयासों का स्वागत किया। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष भरत किशोर महथा, असिन महथा, भूतनाथ महथा, दीपक, मुकेश आदि ने संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बांधगोड़ा में स्वास्थ्य केंद्र की अनुपलब्धता तथा प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की कमजोर स्थिति पर चर्चा की गई। खेदाडीह में सड़क मार्ग की बदहाली और शिक्षा प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। वहीं आमडीहा के ग्रामीणों ने रोजगार के अवसरों की कमी और युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र की आवश्यकता को रेखांकित किया।


