सिटी रिपोर्टर | बोकारो हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर संकट मोचन अखाड़ा सिटी पार्क में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया और दमखम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक सिंह थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में कुमार अमित, अवधेश यादव, संतोष बरनवाल, अमर चौरसिया, अनु सिंह, अनिल सिंह, रामजीत यादव, विक्की गुप्ता, मृत्युंजय नाथ चौधरी, सोमपी गुप्ता, ललन शर्मा आदि शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही अतिथियों ने संकट मोचन अखाड़ा के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार को की जाने वाली पूजा-पाठ व विभिन्न पर्वों पर विशेष आयोजन के लिए सराहना की।


