बोकारो | दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, जैप-4 कमांडेंट मुकेश कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड पुलिस के सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक निदेशक रेवरेंड डॉ. डीएन प्रसाद व मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद द्वारा ईश्वर स्तुति के साथ की गई। सैकड़ों विद्यार्थी सम्मानित हुए।


