ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक:शुरुआती किराया ‌30 रुपए, इसके बाद प्रति किमी 14 रुपए मिले

ऑटो रिक्शा किराया रिवाइज को लेकर आरटीओ ने बुधवार को ऑटो रिक्शा यूनियनों की बैठक बुलाई है। बैठक से पहले यूनियन ने ऑटो रिक्शा किराया प्रथम किमी 30 रुपए रखने और इसके बाद 14 रुपए प्रति किमी करने की मांग की है। इस संबंध में जयपुर महानगर तिपहिया वाहन चालक यूनियन ने आरटीओ को ज्ञापन दिया है। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा किराया लंबे समय से नहीं बढ़ा है। ऐसे में प्रथम किमी 30 रुपए और इसके बाद 14 रुपए प्रति किमी किया जाए। इससे पहले प्रथम किमी 30 रुपए और इसके बाद 9 रुपए प्रति किमी किराया निर्धारित था। वहीं रात्रि शुल्क में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। एक लगेज चार्ज फ्री करने इसके बाद 10 रुपए प्रति नग और वेटिंग चार्ज 40 रुपए प्रति घंटे करने की मांग की है। सिंह का कहना है कि सभी ऑटो रिक्शा चालक को नियमानुसार यात्री बैठाने पर पाबंद किया जाए। वर्दी-इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाए। यूनियन ने कैब कंपनियों में चल रही प्राइवेट बाइक पर कार्रवाई करके रोग लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *