पाली में समरसता दौड़ आयोजित:5 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के वृद्ध ने लगाई रेस

पाली में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में क्रीड़ा भारती ओर से आयोजित किए जा रहे सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत रविवार सुबह शहर में समरसता दौड़ का आयोजन किया गया।
सुबह साढ़े छह बजे शहर के साइंस पार्क से रेस को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। जो सूरजपोल, लोढ़ा स्कूल रोड, नहर पुलिया, सीरवी समाज छात्रावास होते हुए वापस साइंस पार्क पहुंच सम्पन्न हुई। दौड़ में स्केटिंग करते हुए दौड़ते बच्चों की टीम आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों की ओर से दौड़ में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को पानी की बोतल उपहार में दी गई। दौड़ में बच्चों से लेकर बड़ों ने हिस्सा लिया। समरसता सप्ताह के तहत 14 अप्रेल को शहर में शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी और रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा और सेमिनार होगी। बाबा साहेब के जीवन पर डाला प्रकाश
इससे पहले साइंस पार्क में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मेहमान सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी, आरएसएस के जिला संघ चालक नेमीचंद अखावत ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बाबा साहेब के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बाबा साहेब का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा और अपनी मेहनत, लगन से उस मुकाम तक पहुंचे की आज संविधान निर्माता के नाम से पूरा देश उन्हें याद करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *