दलित युवक को कुत्ते का बेल्ट पहनाकर घुमाया-पीटा:नग्न कर सुई चुभोई, रात भर मारा; गर्लफ्रेंड से बात करते परिजनों ने पकड़ा था, 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर रातभर पीटा। गले में कुत्ते का बेल्ट पहनाया, बाल काटे, शरीर में पिन और सुई चुभोई गई। इतना प्रताड़ित करने के बाद नग्न अवस्था में ही गांव में घुमाकर उसका वीडियो बनाया गया। दरअसल, युवक नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। बीच चौराहे पर ले गए और फिर नग्न कर मारा पुलिस के अनुसार, बासिन निवासी राहुल अंचल (22 वर्ष) 9 अप्रैल की रात बड़े रबेली पहुंचकर नाबालिग लड़की से बात कर रहा था। उसे बात करते हुए परिजनों ने देख लिया और वे भड़क गए। उन्होंने राहुल की रातभर पिटाई की। अगली सुबह उसे बीच चौराहे पर ले गए और फिर नग्न कर मारा। युवक को सिर, आंख और शरीर पर गंभीर चोट घटना की जानकारी मिलते ही सक्ती एसडीओपी ने पुलिस टीम की मदद से युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया। मारपीट से युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। युवक को इलाज के लिए मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डिस्चार्ज होने के बाद युवक ने दर्ज कराई शिकायत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युवक ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम- ………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को नंगा कर पीटने का VIDEO:बदमाश रावण ने दोस्तों के साथ कैमरे के सामने उतरवाए कपड़े; अब निकला जुलूस ॉछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बदमाश ने अपने साथियों के साथ 2 युवकों को नग्न कर बेल्ट से पीटा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं तीसरे युवक को भी बंद कमरे में ले जाकर जमकर डराया और धमकाया। जान से मारने की धमकी भी दी। अब पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़कर जुलूस निकाला है लेकिन मुख्य आरोपी रावण फरार है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *