जवाहर कला केंद्र में ‘रंगीली भागमती’ ने बटोरी तालियां:वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक राही ने किया निर्देशन, अगला शो 20 अप्रैल को रविंद्र मंच पर होगा

जवाहर कला केंद्र के मुक्ताकाशी मंच पर रंगमंच प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव रहा, जब थिएटर संकल्प के तहत युवा कलाकारों ने नाटक ‘रंगीली भागमती’ का सशक्त मंचन किया। जयपुर रंगमंच से जुड़े युवा अभिनेता-अभिनेत्रियों की इस प्रस्तुति को देखने के लिए सैकड़ों दर्शक उमड़ पड़े। नाटक की खास बात यह रही कि यह टिकट आधारित प्रस्तुति थी, इसके बावजूद दर्शकों की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि अगर नाटक की विषयवस्तु और प्रस्तुति दमदार हो तो दर्शक टिकट लेकर भी थिएटर देखने को तत्पर रहते हैं। थिएटर संकल्प के तहत हर महीने के दूसरे शनिवार को एक टिकट आधारित नाटक प्रस्तुत किया जाता है, जिसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण रंगमंच को बढ़ावा देना और कलाकारों को मंच देने के साथ दर्शकों को बेहतर थिएटर अनुभव देना है। ‘रंगीली भागमती’ एक संवेदनशील और सामयिक नाटक है। हालांकि नाटक के अंतिम भाग में अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ दर्शक नाटक का समापन दृश्य नहीं देख पाए। इसके बावजूद सभी ने कलाकारों की मेहनत और प्रस्तुति की जमकर सराहना की। इस सफल प्रस्तुति के बाद अब नाटक का अगला शो 20 अप्रैल को रविंद्र मंच के मुख्य हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक दर्शकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *