साहिबगंज बोरियो थाना क्षेत्र में आज सुबह एक टाटा मैजिक वाहन असंतुलित होकर पलट गई। हादसा बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर पीरस्थान के पास हुआ। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। फरक्का से मछली लादकर आ रहा था जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक (नंबर JH 18 P 1247) पश्चिम बंगाल के फरक्का से मछली लादकर साहिबगंज जा रहा था। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। पीरस्थान के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में नया टोला, पुरानी साहिबगंज निवासी रंजन कुमार चौधरी (उम्र 20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वह रामस्वरूप चौधरी का बेटा था। उसके दो भाई और दो बहन हैं। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने लाकर जांच की जा रही है। दो लोगों को आई है गंभीर चोट घायलों में विक्की कुमार चौधरी (उम्र 22 वर्ष), पिता पप्पू चौधरी दहिया टोला बरतला और वीरेंद्र चौधरी (उम्र 32 वर्ष), ड्राइवर है। वह राज नारायण चौधरी का बेटा है। नया टोला, पुरानी साहिबगंज का रहने वाला है। वाहन में सवार अन्य लोगों में पिंटू कुमार चौधरी (उम्र 26 वर्ष), मृतक का चाचा है। वह स्वर्गीय उपेंद्र चौधरी का बेटा है। उसका पता भी नया टोला, पुरानी साहिबगंज है। इसके अतिरिक्त वाहन मालिक गोपाल चौधरी (उम्र 38 वर्ष), पिता कृष्णा प्रसाद चौधरी, दहिया टोला बरतला सवार थे।


