मोती डूंगरी मंदिर जाते समय दंपति से बदसलूकी:5 युवकों ने कार के आगे कार लगा दी, फिर मारपीट कर कार के शीशे तोड़े

अरावली विहार थाना क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन को जा रहे युवक की पत्नी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवक ने थाने में मारपीट करने की रिपोर्ट भी दी है। युवक दुष्यंत ने बातया कि वह मोती डूंगरी स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। मंदिर की ओर चढ़ाई के दौरान स्कॉर्पियो कार में सवार 5-7 युवकों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया।
पीड़ित दंपति का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने पहले दंपति से अभद्रता की। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ करने लगे। पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने दंपति की कार के शीशे तोड़ दिए और गले से सोने की चेन लूट ली। कार में रखे 30 हजार रुपए लूट लिए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर सोहिल और अभिषेक फागना समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *