धौलपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा और कारतूस बरामद, मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बसेड़ी में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निधारा निवासी लोकेन्द्र उर्फ लुक्की (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति खिड़ौरा से बसेड़ी की ओर नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर में खाली ट्रॉली लेकर आ रहा है। उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना पर पुलिस टीम डीसी मार्केट रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। वहां एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर आता दिखा। पुलिस को देखकर ड्राइवर भागने का प्रयास करने लगा। हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पैंट की जेब से 315 बोर का देसी कट्टा और बाईं जेब से एक कारतूस मिला। पुलिस ने बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर भी जब्त किया है। आरोपी के पास ट्रैक्टर के कागजात नहीं मिले। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *