पूर्व नरेश भवानी सिंह की 96वीं पुण्यतिथि:माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा-कला के विकास के लिए किया याद

झालावाड़ में शनिवार को जयराज पार्क में स्थापित पूर्व नरेश भवानी सिंह की मूर्ति पर उनकी 96वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व नरेश चन्द्रजीत सिंह ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व नरेश चन्द्रजीत सिंह झाला ने कहा कि महाराजा भवानी सिंह ने झालावाड़ की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, रोजगार और उद्योग क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों का निर्माण भी करवाया। इतिहासकार ललित शर्मा ने बताया कि पूर्व नरेश ने शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने महिला शिक्षा स्कूल , भवानी नाट्यशाला और पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना की। इसके अलावा तालाब, पुस्तकालय का निर्माण और क्रिकेट जैसे खेलों को बढ़ावा दिया। समिति संयोजक ओम पाठक ने कहा कि महाराज भवानीसिंह आधुनिक युग के निर्माता थे। उन्होंने झालावाड़ में सामाजिक समानता स्थापित की। कार्यक्रम में पूर्व नरेश चन्द्रजीत सिंह ने खेल क्षेत्र में सूरजकरण नागर, इतिहास लेखन में ललित शर्मा और सफाई व्यवस्था में लालचन्द को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने जयराज पार्क व इन्द्रजीत पार्क का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *