बारां में बिजली व्यवस्था चरमराई:आंधी के बाद 12 घंटे तक सप्लाई बंद, पानी की किल्लत से लोग परेशान

बारां शहर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में खामियां सामने आने लगी हैं। शनिवार रात को आई मामूली आंधी ने पूरी व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। रात साढ़े 10 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। मेलखेड़ी रोड पर 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से अस्पताल जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। सुबह सवा 6 बजे सप्लाई बहाल की गई, लेकिन फिर अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या के समाधान में देरी हुई। रातभर लोग कॉल सेंटर पर संपर्क करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अधिकारियों के फोन भी नहीं उठे। बिजली की समस्या से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। शहरवासियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बिजली निगम के पास न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही जरूरी संसाधन। लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। इस दौरान सिर्फ एक जूनियर इंजीनियर ही फील्ड टीम के साथ मौके पर मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *