जयपुर में परिचित ने की महिला से छेड़छाड़:पीछा कर रास्ते में रोक की अश्लील हरकत, विरोध कर शोर मचाने पर भागा

जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीछा करते हुए आरोपी परिचित ने रास्ते में उसको साथ अश्लील हरकत की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। गांधी नगर थाने में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- गांधी नगर की रहने वाली 37 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण वह आरोपी को जानती है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी जॉब पर जा रही थी। इस दौरान आरोपी परिचित ने पीछा कर रास्ते में उसे रोक लिया। बीच रास्ते में रोककर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। अश्लील हरकत करने का विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। उसके बाद उसके घरवालों को आरोपी की करतूत बताने गई। वहां उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *