रायपुर में पुलिसवाले से धक्का-मुक्की, NSUI ने किया थाना घेराव:जिलाध्यक्ष बोले-निर्दोष युवक पर जबरन FIR दर्ज की, पुलिस बोली- जांच करेंगे

रायपुर में दो दिन पहले पुलिस थाने के भीतर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद करीब आधे दर्जन लड़कों ने पुलिसवालों के साथ धक्का मुक्की की। जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा के मामले में FIR दर्ज किया। मामले में कई युवकों को आरोपी बनाया लेकिन इनमें से एक युवक का कहना है कि वो निर्दोष है। वह केवल सूचना देने थाने आया था। जिसके बाद युवक के पक्ष में NSUI ने पुलिस थाने का घेराव कर दिया। इस मामले में रायपुर NSUI जिलाध्यक्ष शांतनु झा का कहना है कि प्रवीण सरोज नाम का युवक सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान दो पक्ष आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसकी सूचना देने के लिए वह पुलिस थाने गया था। तो वहां पर पुलिसकर्मियों ने थाने के भीतर धक्का मुक्की में उसे भी आरोपी बना लिया। NSUI ने इस मामले में थाना प्रभारी को जांच कर FIR रद्द करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी सुनील दास का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी देखकर जांच की जायेगी। जानिए पूरी घटना यह पूरी घटना शुक्रवार रात 12-1 बजे के आसपास बजे की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हर्षदीप, आकाश जांगड़े, राधे यदु और अन्य लोग आमानाका इलाके के एक ढाबे में गए थे। जहां का ढाबा संचालक के साथ विवाद हुआ। इसके बाद ढाबा संचालक थाने पहुंचा। तो उनके साथ सभी युवक भी पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की गलती बताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस से भिड़े युवक इस दौरान ड्यूटी में मौजूद एएसआई रमेश चंद्र यादव और नाइट पेट्रोलिंग स्टाफ थाने में ड्यूटी कर रहा था। ढाबे के विवाद में पुलिस की कार्यवाई को लेकर आरोपी नाराज हो गए। उन्होंने थाने में बदसलूखी की शुरू कर दी। जब पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की तो वह उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान ASI का कॉलर भी पकड़ लिया गया। धक्का मुक्की में ASI यादव जमीन पर गिर गए। इस मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा के मामले में आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *