जयपुर में घरेलू नौकर ने चुराए गहने:6 दिन पहले काम पर था रखा, झूठ बोलकर फ्लैट से निकला

जयपुर में एक घरेलू नौकर घर से मालकिन के गहने चोरी कर ले गया। छह दिन पहले ही उसको बुजुर्ग दंपती की देखभाल के लिए रखा गया था। झूठ बोलकर घरेलू नौकर फ्लैट से गहने चोरी कर ले गया। गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया- गांधी नगर इलाके में स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट में रहने वाली हेमलता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके सामने वाले फ्लैट में बुजुर्ग सास-ससुर रहते हैं। बुजुर्ग सास-ससुर की देखभाल के लिए परिचित के यहां से संदीप चौधरी नाम के लड़के को रखा था। 3 अप्रैल को काम पर आया था। 9 अप्रैल को बिना बताए झूठ बोलकर अपना सामान और घर से गहने चोरी कर ले गया। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। उसके जाने के बाद गहने संभालने पर गायब मिले। घरेलू नौकर के ही गहने चोरी कर भागने के शक पर कॉन्टैक्ट का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गांधी नगर थाने में गहने चोरी कर भागे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *