टोंक में कोहरे के साथ बादल छाए:सुबह 8 बजे तक वाहनों की लाइट जलती रही, शीतलहर भी चली

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण हिस्सों मे शनिवार सुबह से ही कोहरा के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। इसके अलावा ठंडी हवा भी चली। इससे पहले भी बीस दिन में तीन बार कोहरा पड़ चुका है। पहले 19 नवंबर और फिर 10 दिसंबर, 17 दिसंबर को जिले के कई हिस्सों में कोहरा छाया था। आज सुबह से ही एक बार फिर जिले के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ नजर आया। कोहरे औ गलन बढ़ने से लोगों की दिनचर्या बाधित हुई है। सबसे ज्यादा दिनचर्या वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों आदि की प्रभावित हुई। वाहन चालकों को सुबह के समय कोहरा होने से लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर हुई। कई जगह तो 20 फीट की दूरी पर भी वाहन साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। कोहरा खत्म होने के बाद शीतलहर चली। इससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। ग्रामीण हिस्सों में तो गलन और शीतलहर के चलते अलाव तापते लोग नजर आए। उधर, हल्के बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि गुरुवार रात को न्यूनतम 11 डिग्री रहा था। जबकि बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। ड्राइवरों को हुई परेशानी सुबह कोहरा छाने से जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे 52, सौंप क्षेत्र से गुजर रहे दौसा-लालसौट मेगा हाईवे पर वाहन धीमी गति से चले और कई जगहों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण ड्राइवरों को हेड लाइट का सहारा लेना पड़ा। हालांकि यह कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। ओस की बूंदों के गिरने से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।किसानों के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जो फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *