किसान क्रेडिट कार्ड से ठगी करने का आरोपी:किसान का लोन सेटल करने के नाम पर की धोखाधड़ी, 3.30 लाख लेकर हो गया था फरार

फलोदी क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खाता सेटलमेंट के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बारू निवासी खेतसिंह (32) को इस मामले में गिरफ्तार किया है। कानासर गांव के किसान हडमानाराम ने 1 अप्रैल को नोख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके पिता के नाम एसबीआई नोख शाखा में केसीसी खाता था, जिसमें 4 लाख रुपए का लोन चल रहा था। 22 नवंबर को जब वे बैंक पहुंचे, तो कैशियर के पास बैठे खेतसिंह ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने ब्याज माफी और लोन सेटलमेंट का झांसा देकर खाता 3.30 लाख रुपए में बंद करवाने की बात कही। इस पर हडमानाराम ने पहले 1 लाख रुपए नकद और बाद में 2.30 लाख रुपए और सौंप दिए। 25 जनवरी को जब किसान दोबारा बैंक गया, तो पता चला कि खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी का फंड केयर नामक एक निजी कंपनी से संबंध था और उसने इसी तरह अन्य किसानों को भी ठगा था। पीड़ित ने फंड केयर कंपनी, तत्कालीन बैंक मैनेजर और कैशियर पर साजिश का आरोप भी लगाया है। नोख थाना पुलिस ने 11 अप्रैल को खेतसिंह को गिरफ्तार किया, और पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *