राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ जयपुर के जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री पद के लिए रविवार को चुनाव हुए। इन 2 पदों के लिए कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें 4 प्रत्याशी जिला अध्यक्ष पद के लिए तो 4 प्रत्याशी जिला मंत्री पद पर मैदान में है। जिला अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों में रामवतार कुमावत, बाबूलाल शेरावत, अशोक चौधरी, यशवंद यादव चुनावी मैदान में है। इसी तरह जिला मंत्री पद पर 4 प्रत्याशियों में मुकेश शर्मा, पन्नालाल चौधरी, भगवान सिंह पहाड़िया, राजेंद्र बैरवा चुनावी मैदान में है। इस चुनाव में जयपुर जिले के 23 नोडल के करीब 660 सदस्यों में से लगभग 400 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। रविवार को दोपहर करीब 2 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक जारी रही। इस दौरान वोटर्स में गजब का उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे लगी नजर आई। जिला अध्यक्ष के प्रत्याशी डॉ. रामवतार कुमावत ने बताया कि मतदान के दौरान वोटर्स में पूरा जोश और उत्साह नजर आया है। मतदान करने आए हर मतदाता ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जो साफ-साफ नजर आया। जिलाध्यक्ष प्रत्याशी रामवतार कुमावत ने बताया कि अन्य प्रत्याशियों की तरह वे भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है।


