पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती:दीप जलाकर किया याद, सोमवार को होगा संविधान के प्रारूप का वाचन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में पंचवटी स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल की सफाई कर श्रद्धा भाव से दीप प्रज्वलित किए और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संविधान का प्रारूप सभी कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया जाएगा। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह शेखावत, मुरली मनोहर शर्मा, डॉ. आर.पी. पारीक, अमीलाल देवरोड़, नरेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश डाडा, सुरेंद्र सोनी, विक्रम रोहिल, निशांत पापटान, सुरेंद्र कौशिक, सिकंदर देवना, सरोज श्योराण, अनिता जांगिड़, उर्मिला जांगिड़, सुभाष सैनी, ओम प्रकाश सैनी, गोविंद सारवान, भंवरलाल आलड़िया, मनोज कुमार डाबड़ीवाल, अजीत श्योराण, धर्मेंद्र नेहरा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश सैनी, प्रदीप योगी, पवन कुमार, सुशील कुमावत, राजेश राठौड़, आसाराम गुर्जर, महेंद्र माटोलिया, अजय शर्मा, मधुसूदन शाह, नीरज शर्मा, विक्रम शेखावत, मुकेश अग्रवाल, मुन्ना राजोरिया, दीपक शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *