बसेड़ी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:शीतला माता मंदिर जा रहे युवक की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। बसेड़ी रोड पर सिद्ध मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला हरगोविंद निवासी राजकुमार (21) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी वर्षा (19) गंभीर रूप से घायल हैं। वर्षा का इलाज भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में चल रहा है। गढ़ी बाजना एसएचओ पृथ्वी सिंह खटाना के अनुसार, दंपती अपने गांव से ब्रह्मबाद स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सिद्ध मंदिर कोट खिरकारी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई दरब सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *