असंवैधानिक है वक्फ संशोधन बिल, वापस ले केंद्र : एस अली

वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की मांग लेकर ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन ने रविवार को राजभवन के समक्ष महाधरना दिया। इसमें रांची के अंजुमन, इदार-ए-शरिया, इमारत- शरिया, जमीयत-ए-उलमा हिंद, सेंट्रल अंजुमन कांके, प्रखंड अंजुमन रातू, अंजुमन इस्लामिया मांडर, ऑल झारखंड एकता मंच, साहेर अंजुमन नगड़ी, मोमिन चौरासी पंचायत रांची के साथ कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया । महाधरना के नेतृत्व कर रहे आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि मुस्लिमों से राय मशवरा किए बिना वक्फ एक्ट में संसोधन किया गया है। यह असंवैधानिक है, इसे केंद्र सरकार वापस ले। मौके पर नाजिम ए आला कुतुबुद्दीन रिज़वी, शहर काजी मौलाना सुहैब, मौलाना तल्हा नदवी, मौलाना सफीउल्लाह ने विचार रखे। मानव श्रृंखला बनाने की अनुमति नहीं मिली : वक्फ संशोधन बिल के विरोध में झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने मानव श्रृंखला बनाने की अनुमति मांगी थी, पर प्रशासन ने देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मंच के अध्यक्ष मो. शाहिद को हिरासत में ले लिया। दिन के 3 से 4 बजे तक सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक मानव श्रृंखला बनाने की अनुमति मांगी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *