चालीसाकाल का पुण्य सप्ताह शुरू:पाम संडे… प्रभु येसु के येरूशलम प्रवेश की याद में मसीहियों ने खजूर की डाली के साथ निकाली शोभायात्रा

प्रभु येसु मसीह के येरूशलम प्रवेश की याद में ईसाई समाज के लोगों ने रविवार को पाम संडे मनाया। मसीहियों ने खजूर की डालियों के साथ येसु का स्वागत किया। इस मौके पर रांची के संत मारिया महागिरिजाघर, जीईएल चर्च और सीएनआई चर्च में विशेष आराधना और प्रभुभोज का आयोजन हुआ। लोयला ग्राउंड में खजूर की डालियों की आशीष की गई। फिर विश्वासियों ने संत मारिया महागिरजाघर तक खजूर की डाली के साथ शोभायात्रा निकाली। मुख्य अ​नुष्ठाता आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में प्रभु के लिए उपयोगी बनने और अपना विश्वास प्रदर्शित करने का आह्वान किया। पाम संडे के साथ ही मसीही समाज चालीसाकाल के पुण्य सप्ताह में प्रवेश कर गया। अब विश्वासी प्रभु येसु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना को याद करते हुए 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की विशेष धर्मविधि में शामिल होंगे। इसके अगले दिन 19 अप्रैल को पास्का जागरण होगा। फिर 20 अप्रैल को प्रभु येसु के जी उठने की घटना को याद करते हुए ईस्टर मनाएंगे। फोटो: वसीम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *